
कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा,17 लोगों की मौत
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हिरियुर के पास एक निजी बस और कंटेनर की टक्कर से आग लग गई। इस हादसे में बस में सवार 17 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग बुरी तरह घायल हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर शोक जताया है और मदद का ऐलान किया है।
कर्नाटक के चित्रदुर्ग ज़िले में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा नेशनल हाइवे 48 पर हुआ है। बेंगलुरु से गोकरण जा रही सी बर्ड ट्रैवल्स की प्राइवेट स्लीपर एसी बस कंटेनर लॉरी से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में 17 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक की भी मौके पर मौत हो गई। कुछ लोगों की जान गई है. बस में कुल 32 यात्री सवार थे। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां टक्कर के बाद बस तेजी से आग की लपटों में घिर गई। कई यात्री सो रहे थे, जिससे बचाव मुश्किल हो गया।
चित्रदुर्ग के डीसी (ज़िलाधिकारी) ने बीबीसी हिन्दी को बताया, “यह हादसा बुधवार रात क़रीब 2 बजे हुआ है। इसमें बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक बस और सामने से आ रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई, इससे बस में आग लग गई।”
“यह बस स्लीपर कोच थी, जिसमें 32 मुसाफ़िर सवार थे। अभी तक हमने 11 शवों की पहचान कर ली है और सभी घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।”
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और बचाव कार्य किया। प्रारंभिक जांच में टक्कर के बाद डीजल टैंक लीक होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और घायलों के इलाज का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजनों को सरकारी मदद का ऐलान किया गया है।

