वीडी सतीशन केरलम CM बने

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल अर्लेकर, सीएम के बाद उनकी कैबिनेट के 20 और मंत्रियों को भी पद की शपथ दिला रहे हैं।

सतीशन के मुताबिक, 60 साल बाद केरलम में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ले रही है। उनसे पहले केरल के तीसरे मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी

कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद है। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विदेश में होने के कारण शशि थरूर नहीं आए।

केरलम की कैबिनेट में 14 विधायक पहली बार मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इसमें सीपी जॉन और एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं।

कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button