
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें नियमित जांच और पुरानी खांसी की समस्या के चलते सोमवार शाम को भर्ती किया गया। सोनिया गांधी ने अपनी तबीयत ठीक बताई है और वे चेस्ट फिजीशियन की निगरानी में हैं। प्रदूषण के कारण उन्हें अक्सर जांच के लिए आना पड़ता है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी की एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और उन्हें चेस्ट फिजीशियन की देखरेख में रखा गया है।
बता दें, इससे पहले सात जून 2025 को भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। तब वह शिमला में थीं। तब उन्हें शिमला में ही एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में जब वह दिल्ली पहुंची तो उन्हें नियमित जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया था।

