‘डीजे वाले बाबू’ ने मचाया गदर गोरक्षनगरी में बादशाह का स्वैग

गोरखपुर महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार की रात बॉलीवुड नाइट यादगार बन गई। मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह ने अपने सुपरहिट गानों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। ‘हाय गर्मी’ और ‘डीजे वाले बाबू’ गाने पर बादशाह ने दर्शकों को खूब झुमाया।

मंगलवार की शाम ढलते ही महोत्सव स्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। बादशाह के लाइव शो को देखने के लिए न सिर्फ शहर बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में युवा और संगीत प्रेमी पहुंचे थे। रात करीब नौ बजे जैसे ही एलईडी स्क्रीन पर बादशाह की जिंदगी और संगीत सफर पर आधारित एक वीडियो चलना शुरू हुआ, दर्शकों का उत्साह और शोर तेज हो गया। मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह ने अपने सुपरहिट गानों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। ‘हाय गर्मी’ और ‘डीजे वाले बाबू’ गाने पर बादशाह ने दर्शकों को खूब झुमाया।
उन्होंने कहा कि वह गोरखपुर के लोगों के साथ पार्टी करने आए हैं और फिर अपने सुपरहिट गाने ‘प्रॉपर पटोला’ से माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया। इसके बाद बादशाह और उनके साथी कलाकार बादल ने जैसे ही ‘वखरा स्वैग’ गाना शुरू किया, पूरी भीड़ अपनी जगह से उठकर झूमने लगी।
‘नाचे दिल्ली हिले है लंदन’ और ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल्ल’ जैसे गानों पर दर्शकों ने सुर मिलाया। चारों तरफ मोबाइल फोन की रोशनी और वीडियो बनाते फैंस नजर आए, जो हर पल को कैमरे में कैद करना चाहते थे।
शो के दौरान जब बादशाह ने कहा- कुछ भोजपुरी हो जाए, तो पूरा मैदान हां…हां… के शोर से गूंज उठा। इसके बाद ‘सैयां ने देखा ऐसे मैं पानी-पानी हो गई’ गाने पर बादशाह के साथ-साथ दर्शक भी झूमने लगे। खासकर जेन-जी के युवाओं में बादशाह को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button