
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र की संजयपुरी कॉलोनी से सोमवार देर रात एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर में अंडा करी बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति की जीभ दांतों से काट दी।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र से सोमवार देर रात एक बेहद सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। घर में अंडा करी बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति की जीभ दांतों से काट दी। यह घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल पति विपिन को तुरंत मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के मुताबिक, जीभ का अगला हिस्सा पूरी तरह कटकर अलग हो गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय पति-पत्नी दोनों शराब के नशे में थे, जिसके कारण मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।
एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़ित मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। ईशा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। विपिन अभी उपचाराधीन है। आगे की कार्रवाई चल रही।

