युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मणिपुर में मुख्यमंत्री पद की शपथ

मणिपुर में लगभग एक वर्ष से जारी राष्ट्रपति शासन समाप्त हो गया है। भाजपा नेता युमनाम खेमचंद ¨सह ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह अनुभवी राजनेता, कुशल प्रशासक और ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट हैं।

इंफाल। मणिपुर में लगभग एक वर्ष से जारी राष्ट्रपति शासन समाप्त हो गया है। भाजपा नेता युमनाम खेमचंद ¨सह ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह अनुभवी राजनेता, कुशल प्रशासक और ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट हैं। कुकी समुदाय के भाजपा विधायक नेमचा किपगेन और नगा पीपुल्स फ्रंट के विधायक एल. दिखो ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण पिछले वर्ष नौ फरवरी को बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। तब से यह अशांत राज्य राष्ट्रपति शासन के अधीन था।
राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के कुछ घंटों बाद बुधवार शाम यहां लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 62 वर्षीय खेमचंद को शपथ दिलाई।
भाजपा के गोविंददास कोंथौजम और नेशनल पीपुल्स पार्टी के के. लोकेन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। उपमुख्यमंत्री के तौर पर किपगेन ने नई दिल्ली स्थित मणिपुर भवन से वर्चुअली शपथ ली।
इससे पहले मंगलवार को मणिपुर के भाजपा विधायक दल ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में खेमचंद सिंह को अपना नेता चुना था। बैठक में भाजपा के 37 में से 35 विधायकों के अलावा पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ, पूर्वोत्तर मामलों के प्रभारी संबित पात्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी आदि भी शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button