
सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: चाइनीज मांझे से मौत अब मानी जाएगी ‘हत्या’
लखनऊ के दुबग्गा निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की बुधवार को दर्दनाक मौत हो गई. दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के रूप में कार्यरत शोएब स्कूटी से जा रहे थे, तभी हैदरगंज–तालकटोरा फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई. घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा बिकना गंभीर लापरवाही है. अब ऐसी मौतों को ‘हत्या’ माना जाएगा. सीएम के निर्देश पर प्रदेशभर में पुलिस अलर्ट है और दुकानों पर सघन जांच शुरू कर दी गई है.

