गोरखपुर में सोमवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, सड़क चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग का कार्य

सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण सोमवार को शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। राप्तीनगर, नकहा, राम जानकी नगर, फेस-4 और भटहट क्षेत्र में भी 11 से 4 बजे तक कटौती होगी। वही विरासत गलियारा में सड़क चौड़ीकरण के चलते, बक्शीपुर व दीवान बाजार इलाकों में आंशिक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने लोगों अपील की है कि वे पानी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय से कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान असुविधा से बचा जा सके।

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और बिजली लाइनों के शिफ्टिंग कार्य के चलते सोमवार को शहर के कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने पहले ही सूचना जारी कर उपभोक्ताओं से जरूरी तैयारी करने की अपील की है, ताकि कटौती के दौरान असुविधा कम हो।
विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से कहा है कि वे समय रहते पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।

तारामंडल उपकेंद्र क्षेत्र में 6 घंटे शटडाउन

33/11 केवी उपकेंद्र तारामंडल से जुड़े सभी फीडर सोमवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान तारामंडल, बुद्ध विहार, इंद्रानगर, नहर रोड, दाउदपुर, विलंदपुर, गौतम विहार, विवेलपुरम, कैलाशपुरी और सिद्धार्थ एनक्लेव सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।

राप्तीनगर और भटहट क्षेत्र भी प्रभावित

लाइन शिफ्टिंग और रोड चौड़ीकरण कार्य के कारण विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 केवी राम जानकी नगर, नकहा और फेस-फोर फीडर की आपूर्ति सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी।
इसी समयावधि में विद्युत उपकेंद्र भटहट के 11 केवी भटहट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी।

विरासत गलियारा क्षेत्र में आंशिक कटौती

विरासत गलियारा में सड़क चौड़ीकरण के चलते 33/11 केवी उपकेंद्र बक्शीपुर अंतर्गत लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण 11 केवी बक्शीपुर और दीवान बाजार पोषक से जुड़े इलाकों में सोमवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आंशिक बिजली कटौती रहेगी।
👉 विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य शहर के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button