ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत को मध्य-पूर्व में तैनात करने का दिया आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत यूएसएस जेराल्ड आर फ़ोर्ड को मध्य-पूर्व क्षेत्र में तैनात करने का आदेश दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत यूएसएस जेराल्ड आर फ़ोर्ड को मध्य-पूर्व क्षेत्र में तैनात करने का आदेश दिया है।
ट्रंप ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विमानवाहक पोत बहुत जल्द मध्य-पूर्व की ओर रवाना होगा। अगर ईरान के साथ समझौता नहीं होता है तो यूएसएस गेराल्ड आर फ़ोर्ड की ज़रूरत पड़ेगी। यह कदम तब उठाया गया है जब ट्रंप ने कुछ दिनों पहले ईरान के साथ बातचीत की एक नई दौर की उम्मीद जताई थी। लेकिन तेहरान के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी के ओमान और कतर दौरे तथा अमेरिकी मध्यस्थों के साथ संदेशों के आदान-प्रदान से बातचीत आगे नहीं बढ़ी।
इधर अरब देशों ने चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र में अमेरिका का कोई भी हमला क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है।
ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर भी बयान दिया है। एक पत्रकार के सवाल पर उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन ‘सबसे अच्छी चीज़ होगी जो हो सकती है’।
ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी नौसेना का सबसे एडवांस्ड विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर. फ़ोर्ड, अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत और उसके टास्क फ़ोर्स में शामिल होगा, जो पिछले महीने के आख़िर में मध्य-पूर्व पहुंचा था।
जेराल्ड आर. फ़ोर्ड में एक परमाणु रिएक्टर है और यह एफ़/ए-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमानों और ए-2 हॉकआई विमानों सहित 75 से अधिक लड़ाकू विमानों को ले जा सकता है। इसमें हवाई यातायात नियंत्रण और नेविगेशन के लिए एडवांस्ड रडार मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button