
सीएम योगी पर बनी फिल्म अजेय रिलीज, जय श्रीराम के नारों से गूंजा सिनेमाघर
Ajey The Untold Story of A Yogi रवींद्र गौतम की निर्देशित यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है।
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का पहला शो उत्तर प्रदेश के सभी महानगरों के मॉल्स में हाउसफुल रहा। सभी जगहों पर इस फिल्म को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी और युवा को इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित दिखे। फिल्म का पहला शो देखने को आतुर लोग सिनेमाघरों के बाहर कतारों में दिखे। हॉल ‘जय श्रीराम’ और ‘योगी-योगी’ के नारों से गूंज उठा। फिल्म के प्रति लोगों का जोश यह साबित कर रहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व और जीवन संघर्ष को लोग बड़े अर्से से पर्दे पर देखना चाहते थे।
फिल्म अजेय योगी आदित्यनाथ के साधारण जीवन से शुरू होकर उनके गोरखनाथ मठ में साधु बनने, राजनीति में प्रवेश करने और उत्तर प्रदेश की सत्ता तक पहुंचने की कहानी को दर्शाती है. निर्देशक ने फिल्म को प्रेरणादायी रूप में पेश किया है. इसमें योगी आदित्यनाथ के कठोर अनुशासन, निडर निर्णय और जनसेवा के भाव को बखूबी दिखाया गया है.
दर्शकों का कहना था कि यह फ़िल्म केवल मनोरंजन नहीं बल्कि प्रेरणा देने वाली कहानी है, जो बताती है कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी एक व्यक्ति अपने संकल्प और समर्पण से बड़ा बदलाव ला सकता है.

