सिंगापुर दौरे पर CM योगी, उद्योगपति से किया मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दौरान टेमासेक के चेयरमैन टीओ ची हियान और उनकी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस मुलाकात में डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर पहुंचते ही वहां के दिग्गज उद्योगपति टेमासेक के चेयरमैन टीओ ची हियान और उनकी टीम से मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के औद्योगिक बुनियादी ढांचे में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना था।

टेमासेक के चेयरमैन से चर्चा के दौरान सीएम ने यूपी में संप्रभु निवेश भागीदारी पर बात की, जिसमें डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, रिन्यूएबल एनर्जी और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को राज्य के मजबूत नीतिगत ढांचे और फास्ट-ट्रैक क्लीयरेंस सिस्टम के बारे में भी जानकारी दी। ये बैठक वैश्विक निवेशकों को यूपी की ओर आकर्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इसके अलावा योगी ने सिंगापुर में जीआईसी के सीईओ लिम चो किआट और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल पार्क और शहरी विकास परियोजनाओं जैसी दीर्घकालिक संस्थागत निवेश के मौकों का पता लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button