
भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन
टीम इंडिया ने रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य रखा था. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर टी-20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली टीम भी बना.
भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया. जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में महज 15 रन देकर चार विकेट लिए.
वहीं अक्षर पटेल ने भी तीन ओवर में 27 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

