गोरखपुर में क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे चमिंडा वास, वसीम जाफर

आठ दिनों तक चलने वाले इस कैंप में खिलाड़ी क्रिकेट की बारीकियां सीख सकेंगे। कैंप में लड़के और लड़कियां दोनों हिस्सा ले सकते हैं। इसमें तीन आयु वर्ग रखे गए हैं, जिनमें अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 शामिल हैं।

गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चमिंडा वास, वसीम जाफर, मुंबई रणजी के पूर्व कोच विनायक सामंत, यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों के कोच ज्वाला सिंह 8 दिनों तक क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। मेडिकल रोड स्थित प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर यह विशेष शिविर 19 से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में खिलाड़ी पंजीकरण कराकर हिस्सा ले सकते हैं। पंजीकरण www.mcccricket.com पर किया जा सकत है। बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जएगा। यह शिविर ज्वाला स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया

शिविर की तैयारियों में जुटे डॉ. विनय सक्सेना ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखायी जाएंगी। उन्हें बताया जाएगा कि टॉप लेवल क्रिकेट के लिए तैयारी कैसे करें। प्रोफेशनल क्रिकेट की तकनीक, मानसिकता और फिटनेस के बारे में बताया जाएगा। शिविर में आने वाले बच्चे उच्च स्तरीय कोचिंग का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button