
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बैटर रिंकू सिंह को यूपी सरकार ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी के पद पर तैनात किया है। आईपीएल शुरू होने से पहले उन्हें खुशखबरी मिली।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बैटर रिंकू सिंह को यूपी सरकार ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी के पद पर तैनात किया है। आईपीएल शुरू होने से पहले उन्हें खुशखबरी मिली।
स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बन गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें जल्द नियुक्ति पत्र देंगे। आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटे रिंकू मंगलवार को नियुक्ति पत्र नहीं ले सके। वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे।
क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) द्वितीय श्रेणी का राजपत्रित अधिकारी होता है। वह खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल स्टेडियमों की देखरेख करने और नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिम्मेदार होता है।
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि मैं अभी आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटा हूं। कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्रेनिंग कैंप में भाग ले रहा हूं। रिंकू को आईपीएल से पहले दोहरी खुशखबरी मिली है। आईपीएल 2026 में उन्हें केकेआर की उप कप्तानी मिली है। साथ ही, यूपी सरकार ने उन्हें क्षेत्रीय खेल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
रिंकू सिंह को यूपी सरकार ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर तैनात किया है। यूपी सरकार में आरएसओ का पद सेकेंड ग्रेड का गजेटेड अफसर रैंक है। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली परीक्षा के तहत इस प्रकार के गजेटेड अफसर पद पर तैनाती होती है।

