
स्मार्ट मीटर उपभाेक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अब बैलेंस खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली
बैलेंस खत्म होने पर भी तीन दिन तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक, रविवार और अवकाश पर कनेक्शन नहीं कटेगा। पुराने बकाया बिलों के लिए किस्त सुविधा भी उपलब्ध है।
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत कि ख़बर है, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रीपेड बिल रिचार्ज पर निर्धारित बिजली दरों में दो प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। साथ ही बैलेंस कम होने, समाप्त होने और भुगतान संबंधी जानकारी नियमित एसएमएस अलर्ट के जरिए भेजी जाएगी।नया स्मार्ट मीटर लगने के बाद शुरुआती 30 दिनों तक और बैलेंस खत्म होने के बाद भी तीन दिन तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को असुविधा न हो। इतना ही नहीं शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक, रविवार और सरकारी अवकाश के दिनों में बैलेंस समाप्त होने पर भी आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी। पुराने बकाया बिलों के भुगतान के लिए किस्तों की सुविधा भी देने की बात कही गई है।

