आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता के पद से हटाया; अशोक मित्तल को मिली जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाकर अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी दी है। इस बदलाव को पार्टी की रणनीतिक और संगठनात्मक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र भी भेज दिया है।
पार्टी द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाया जाए और उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया जाए। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी के कोटे से सदन में बोलने का समय भी न दिया जाए।
राघव चड्ढा लंबे समय से राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वे पार्टी के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं और संसद में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते रहे हैं। ऐसे में उन्हें पद से हटाने के फैसले ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button