
ईरानी प्रतिनिधिमंडल फ़्लाइट ‘मिनाब 168’ से इस्लामाबाद पहुँचा
अमेरिका के साथ शांति पर बातचीत के लिए ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा। इसकी अगुआई ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं।
अमेरिका के साथ शांति पर बातचीत के लिए ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा। इसकी अगुआई ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल जिस विमान से पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुँचा है, उसका नाम ‘मिनाब 168’ रखा गया है। ईरान में पिछले दिनों लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले पर इस फ़्लाइट का नाम रखा है। इस हमले में मारे गए लोगों में ज़्यादातर बच्चे थे।
ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ भी शामिल था।
इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं।
पाकिस्तान पहुंचने पर पत्रकारों से बात करते हुए ग़ालिबाफ़ ने कहा, “एक साल से भी कम समय में दो बार बातचीत के दौरान और हमारे नेक इरादों के बावजूद, हम पर हमला किया गया और कई युद्ध अपराध किए गए।” उन्होंने कहा, “हमारी मंशा अच्छी है, लेकिन हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं है।”

