ग़ज़ा में राहत सामग्री ले जा रही ग्रेटा थनबर्ग सहित कई हिरासत में

इसराइली नौसेना ने ग़ज़ा के लिए सहायता सामग्री लेकर जा रही नौकाओं को रोककर उनमें सवार पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.
इसराइल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन नौकाओं को “सुरक्षित रूप से रोका गया” और इनमें सवार लोगों को इसराइल के एक बंदरगाह पर ले जाया जा रहा है. इसराइल का कहना है कि नौकाओं को अपना रास्ता बदलने के लिए कहा गया था, क्योंकि वे ‘युद्ध क्षेत्र के पास’ जा रहे थे.
ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला (जीएसएफ़) ने इस कार्रवाई को “ग़ैरक़ानूनी” करार देते हुए कहा कि यह “रक्षा नहीं, बल्कि हताशा” को दर्शाता है. जीएसएफ़ ने आरोप लगाया है कि ग़ज़ा की ओर जा रही उनकी एक नाव को इसराइली नौसेना ने जानबूझकर टक्कर मारी. संगठन का कहना है कि यह दिखाता है कि ग़ज़ा की नाकेबंदी बनाए रखने के लिए इसराइल “किसी भी हद तक जा सकता है”.
इसराइल ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि फ़्लोटिला को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि वह “क़ानूनी नौसैनिक नाकेबंदी” का उल्लंघन कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button