
ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट से अपनी नाकाबंदी हटाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे चीन के लिए भी होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने जा रहे हैं। ट्रंप ने यह भी कहा है कि चीन ने उनसे वादा किया है कि वो ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो होर्मुज़ स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहे हैं.
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “चीन इस बात से बहुत खुश है कि मैं होर्मुज़ स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहा हूँ. मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूँ और दुनिया भर के लिए भी. ऐसी स्थिति फिर कभी नहीं आएगी.”
ट्रंप ने दावा किया, “वे (चीन) ईरान को हथियार न भेजने पर सहमत हो गए हैं.”
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की जल्द ही मुलाक़ात होने वाली है. ट्रंप ने कहा है कि चीनी राष्ट्रपति उनके इस फ़ैसले की वजह से गले लगाकर उनका धन्यवाद करेंगे.
यह निर्णय होर्मुज़ क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों को स्थिर करने और समुद्री मार्ग को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

