दिल्ली-टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट का इंजन फेल, 6 घायल

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार दे रात आईजीआई एयरपोर्ट पर हादसा हो गया। रात में स्विस एयर की उड़ान संख्या एल एक्स147 जब विमान दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाला था, तब टेक-ऑफ के दौरान विमान के इंजन नंबर 1 में तकनीकी खराबी आई और आग लग गई। उस समय विमान की गति लगभग 104 नोट्स थी।
पायलट ने तुरंत टेक-ऑफ रद कर दिया और विमान को रनवे पर ही रोक दिया। विमान में सवार 232 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि इमरजेंसी स्लाइड से उतरते समय 6 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button