भारत में पुतिन, गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बेहद अहम बैठक होनी है। देर रात आज रूस के लिए रवाना हो जाएंगे। 4 नवंबर को वह दिल्ली पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर पुतिन का स्वागत किया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आ चुके हैं। एयरपोर्ट पर खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया है। पुतिन का यह दौरा व्यापार से लेकर रक्षा सौदों तक बेहद खास है। खासतौर पर ऐसे समय जब अमेरिका के राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत और अमेरिका के रिश्तों को बिगाड़ने पर लगे हुए हैं। रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में आज (5 दिसंबर) प्राइवेट डिनर भी रखा गया है।
पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को खास गिफ्ट दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी। ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक कॉपी भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा चार साल बाद पुतिन की पहली भारत यात्रा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों में साझेदारी पर खास ध्यान दिया जाएगा।
शुक्रवार 5 दिसंबर की सुबह पुतिन को औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा, जहां दोनों नेता प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। समिट के बाद पुतिन RT के नए इंडिया चैनल का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में राजकीय भोज आयोजित करेंगी।

