अमेरिका ने सीजफायर तोड़कर ईरान पर फिर बमबारी की

सीजफायर के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी और ईरानी सेना के बीच गोलीबारी और ड्रोन हमले की खबरें हैं, जहां अमेरिकी सेना ने कथित तौर पर ईरानी जहाजों को निशाना बनाया।

अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर बमबारी की है। ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने सीजफायर के बीच यह कार्रवाई की। दरअसल, अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। इसके बाद ईरान ने बिना किसी हिचकिचाहट के करारा जवाब देने की चेतावनी दी है।

ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस TV के मुताबिक खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सेना ने जास्क के पास ईरानी समुद्री इलाके से होर्मुज स्ट्रेट की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को निशाना बनाया।

अमेरिकी सेना ने गुरुवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि ये कार्रवाई उन सैन्य सुविधाओं के खिलाफ की गई, जहां से अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइल, ड्रोन और छोटी बोट्स के जरिए हमले किए गए थे।

 

CENTCOM के मुताबिक अमेरिकी युद्धपोत होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थे, तभी उन पर उकसावे वाले हमले किए गए। अमेरिकी सेना ने सभी हमलों को इंटरसेप्ट करने के बाद जवाबी कार्रवाई में मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स, कमांड सेंटर और सर्विलांस सिस्टम को निशाना बनाया। अमेरिकी सेना ने कहा कि वह तनाव बढ़ाना नहीं चाहती, लेकिन अपने सैनिकों और सैन्य संसाधनों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं, ईरानी सेना के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि अमेरिकी एयरस्ट्राइक में नागरिक इलाकों को भी निशाना बनाया गया। ईरान ने इसे संघर्षविराम की भावना के खिलाफ बताया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज क्षेत्र और कुछ बंदरगाह इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, नुकसान और हताहतों को लेकर दोनों देशों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button