नॉर्वे में एक साझा प्रेस कार्यक्रम के दौरान पत्रकार हेले लिंग (Helle Lyng) द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब न देने और वहां से आगे निकल जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विवादों में घिर गए। पत्रकार ने पीएम से पूछा था कि वह ‘दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस’ के सवालों से क्यों बचते हैं।
बाद में हेला लिंग ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया। मुझे इसकी उम्मीद भी नहीं थी। वर्ल्ड प्रेस फ़्रीडम इंडेक्स में नॉर्वे पहले स्थान पर है और भारत 157वें स्थान पर है।”
इस विवाद के बीच भारतीय दूतावास ने नॉर्वेजियन पत्रकार को विदेश मंत्रालय (MEA) की आधिकारिक मीडिया ब्रीफिंग में शामिल होकर सीधे अपने सवाल पूछने का खुला न्योता दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button