म्यांमार: भीषण गर्मी के कारण आंग सान सू ची हाउस अरेस्ट में शिफ़्ट

म्यांमार की सैन्य सरकार (जुंटा) ने कैद पूर्व नेता आंग सान सू ची (80) को जेल से हाउस अरेस्ट (नज़रबंदी) में स्थानांतरित कर दिया है।

म्यांमार की सेना ने आंग सान सू की और पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट को जेल से बाहर निकालकर हाउस अरेस्ट कर लिया है। सेना के कहा कि देश में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण दोनों नेताओं को जेल से निकालने का फैसला किया गया। हालांकि, सेना ने ये नहीं बताया कि उन्हें कहां रखा गया है।

म्यांमार में सेना ने 1 फरवरी 2021 को तख्तापलट कर दिया था। इसके बाद स्टेट काउंसलर आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन मिंट समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर तब से एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें से कई मामलों में उन्हें दोषी भी ठहराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button