
DDU के प्रो. उमेश को मिला इंटरनेशल ‘एडिटोरियल कंट्रीब्यूशन अवार्ड’
प्रो. यादव को यह सम्मान 'एडिटर ऑफ डिस्टिंक्शन अवार्ड्स' के तहत दिया गया है, जो उन्हें पीयर-रिव्यू प्रक्रिया में शीर्ष 20 प्रतिशत संपादकों की श्रेणी में रखता है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर उमेश यादव को साल 2026 के प्रतिष्ठित “एडिटर ऑफ डिस्टिंक्शन अवार्ड्स” के तहत “एडिटोरियल कंट्रीब्यूशन अवार्ड” से सम्मानित किया है।
यह अवॉर्ड दुनिया की जानी-मानी वैज्ञानिक और एकेडमिक प्रकाशन संस्था ‘स्प्रिंगर नेचर’ की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर की मशहूर रिसर्च पत्रिका (जर्नल) ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में बेहतरीन संपादन, रिसर्च पेपर्स के सही मूल्यांकन और पीयर-रिव्यू प्रक्रिया को शानदार तरीके से संभालने के लिए दिया गया है।
स्प्रिंगर नेचर की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह पुरस्कार उन संपादकों को दिया जाता है जो रिसर्च पेपर्स की जांच और संपादन में ऊंचे मापदंड, निष्पक्षता और बेहतरीन लीडरशिप दिखाते हैं। प्रो. उमेश यादव को उनके शानदार काम के लिए दुनिया भर के टॉप 20 प्रतिशत संपादकों में स्थान मिला है।
संस्था ने अपने संदेश में कहा कि प्रो. यादव का अपने काम और रिसर्च कम्युनिटी के प्रति लगाव बेहद प्रेरणादायक है। लेखकों की मदद करने और विज्ञान जगत को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका बहुत अहम रही है।

