CJP वाले अभिजीत दीपके बड़े आंदोलन के लिए लौट रहे भारत

दिल्ली आने से पहले ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उनकी योजना जंतर मंतर पर प्रदर्शन की है। इसके लिए उन्होंने युवाओं से खास अपील की है।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि वह परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की शुरुआत के लिए छह जून को भारत लौटेंगे। अभी अमेरिका में रहने वाले दीपके ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील किया है।

अभिजीत दीपके ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी भारतीय संविधान के मार्ग पर चलते हुए एकजुट हों और शांतिपूर्वक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करें। अगर हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे तो उन्हें हमारी बात जरूर सुननी पड़ेगी। दीपके ने समर्थकों से छह जून को हवाई अड्डे पर उनसे मिलने का आग्रह किया।

अभिजीक दीपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम से एक युवा केंद्रित सोशल मीडिया आंदोलन की शुरुआत की है। इसने अपने अस्तित्व में आने के साथ ही लोकप्रियता हासिल की है और कई सार्वजनिक हस्तियों ने इसका समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button