सीबीएसई ने वेरिफ़िकेशन और री-इवैल्यूएशन वाला पोर्टल चालू किया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बताया है कि 12वीं कक्षा की परीक्षा से जुड़ा वेरिफ़िकेशन और री-इवैल्यूएशन वाला पोर्टल चालू हो चुका है.

सीबीएसई मुख्यालय की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया कि 12वीं कक्षा के जिन छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के आवेदन करने हैं, वो वीडियो में बताई गई प्रक्रिया के आधार पर आवेदन कर सकते हैं.

इसके आवेदन के लिए सबसे पहले सीबीएसई के बताए गए पोर्टल पर जाना होगा, जहां पर रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी के ज़रिए लॉगिन करना होगा.

इसके बाद ज़रूरी जानकारियां भरनी होंगी और फिर पेमेंट करना होगा. एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद आप लगातार इसका स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

2 जून से शुरू हुआ यह पोर्टल 6 जून तक खुला रहेगा. गौरतलब है कि आवेदन की विंडो एक जून से शुरू होनी थी, लेकिन कई छात्रों ने दावा किया था कि सीबीएसई का पोर्टल काम नहीं कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button