
यूपी PCS में दिल्ली की नेहा पांचाल ने किया टॉप
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 (UPPCS 2024) के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार देर रात संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 (UPPCS 2024) के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए. इस परीक्षा में नेहा पांचाल ने टॉप किया है. जबकि दूसरे स्थान पर यूपी की अनन्या त्रिवेदी और तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह रहे. रिजल्ट आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर चेक किया जा सकता है.
टॉप 10 में छह महिलाएं शामिल हैं. जिनमें से चार यूपी की हैं. आयोग के मुताबिक 24 श्रेणियों के लिए कुल 947 पदों पर भर्तियां की जानी है. लेकिन परीक्षा में कुल 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. ऐसे में उपयुक्त उम्मीदवारों के उपलब्ध न होने के कारण व्यवस्थाधिकारी का एक पद और व्यवस्थापक के 14 पद खाली रह गए हैं.

