
चिलचिलाती धूप में सिलिंडर के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत
बुजुर्ग काफी देर तक चिलचिलाती धूप में सिलिंडर के लिए खड़े रहे। सिलिंडर मिलने के बाद जैसे ही वह वापस जाने लगे, वह चक्कर खाकर गिर पड़े और अस्पताल में मृत घोषित कर दिए गए।
गोरखपुर के कौड़ीराम में भीषण गर्मी के बीच गैस सिलिंडर के लिए लाइन में खड़े 65 वर्षीय बुजुर्ग श्याम नारायण पाठक की सिलिंडर मिलने के तुरंत बाद चक्कर आने से मौत हो गई। गोला रोड, कौड़ीराम के रहने वाले थे यह घटना स्थानीय स्तर पर गैस एजेंसियों की मनमानी औ र हो रही किल्लत से जुड़ी है।
बुजुर्ग की मृत्यु की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने एजेंसी संचालक पर होम डिलीवरी न करने का आरोप लगाया। कहा कि बुजुर्गों और महिलाओं को भी घंटों लाइन में लगवाया जाता है।
बुजुर्ग की मृत्यु की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने एजेंसी संचालक पर होम डिलीवरी न करने का आरोप लगाया। कहा कि बुजुर्गों और महिलाओं को भी घंटों लाइन में लगवाया जाता है। क्षेत्र के भवनाथ राय ने एजेंसी संचालक पर गंभीर आरोप लगाए।
यह घटना 27 जून को कौड़ीराम स्थित प्रमिला इंडेन गैस सर्विस के गोदाम (बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के पास) के बाहर घटी।

