राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद उत्तराखंड के चारधाम भी अलर्ट

मंदिरों के दान पेटियों और गिनती स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि राम मंदिर जैसी अनियमितताएं न दोहराई जा सकें।

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद अब उत्तराखंड के चारधा अलर्ट हो गए हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मंदिरों में चढ़ावा व दान सामग्री की निगरानी के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने चढ़ावे की पारदर्शिता व लेखा जोखा रखने के निर्देश दिए हैं

मंदिर समिति के अधीन दान भेंट, गिनती स्थल, लेखा खजाना, विश्रामगृह और पूजा काउंटर में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को इस बावत निर्देश दिए गए हैं। उन्हें कहा गया है कि चढ़ावे व दान सामग्री में पारदर्शिता, सतर्कता व निगरानी बरती जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चढ़ावा गिनने की प्रक्रिया की सख्त निगरानी की जा रही है और सभी दान-दक्षिणा का पारदर्शी रिकॉर्ड बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। मंदिरों के दान पेटियों (Donation boxes) और गिनती स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि राम मंदिर जैसी अनियमितताएं न दोहराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button