
गोरखपुर को 697 करोड़ की विकास सौगात: 11 जुलाई को CM योगी करेंगे चार सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, सात नई योजनाओं की रखेंगे आधारशिला
भटहट-बांसस्थान फोरलेन समेत चार सड़क परियोजनाएं होंगी जनता को समर्पित, 54 करोड़ से अधिक की सात विकास योजनाओं का होगा शिलान्यास
आयाम स्वरूप, गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को गोरखपुर को करीब 697 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे भटहट-बांसस्थान फोरलेन सहित चार सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात नई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन वामंत माता मंदिर के पास किया जाएगा।
सबसे प्रमुख परियोजना भटहट-बांसस्थान फोरलेन है, जिसकी लंबाई 11.6 किलोमीटर और लागत 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये है। इस सड़क के निर्माण से आयुष विश्वविद्यालय तक आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-3 ने सड़क के दोनों ओर मानकों के अनुरूप जल निकासी (ड्रेनेज) की भी व्यवस्था की है।
लोकार्पण की सभी चार और शिलान्यास की सातों परियोजनाएं पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं।
CM योगी जिन चार सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
- भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क
लंबाई: 11.6 किमी
लागत: 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये - चकजलाल-घोड़ादेउर होते हुए तरकुलही हनुमान मंदिर तक संपर्क मार्ग
लंबाई: 4.85 किमी
लागत: 3 करोड़ 59 लाख 40 हजार रुपये - हाफिज नगर द्वितीय संपर्क मार्ग का नवनिर्माण
लंबाई: 2.05 किमी
लागत: 1 करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपये - पिपराइच-बरगदही मार्ग से सिरसिया महादेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
लंबाई: 0.635 किमी
लागत: 2 करोड़ 30 लाख 21 हजार रुपये
इन सात विकास परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
- भरवलिया से एकला (टेराकोटा उद्योग रिसर्च सेंटर) मार्ग का निर्माण
लंबाई: 2 किमी
लागत: 1 करोड़ 53 लाख रुपये - गुलरिहा रामनगर से एकला ग्राम तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
लंबाई: 3.5 किमी
लागत: 6 करोड़ 95 लाख 71 हजार रुपये - सरैया-बांसस्थान मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
लंबाई: 13.8 किमी
लागत: 38 करोड़ 32 लाख 92 हजार रुपये - ग्राम सिरसिया में महादेव कुंड का पर्यटन विकास
लागत: 3 करोड़ 98 लाख 85 हजार रुपये - ग्राम बूढ़ाडीह में समय माता मंदिर का पर्यटन विकास
लागत: 1 करोड़ 77 लाख 37 हजार रुपये - ग्राम औरंगाबाद का ग्रामीण पर्यटन विकास
लागत: 96 लाख 29 हजार रुपये - जंगल डुमरी नंबर-1 से फैलहवा कोदईसाह टोला तक लेपन कार्य
लागत: 61 लाख 54 हजार रुपये
क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार
इन परियोजनाओं के पूरा होने से पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क, यातायात, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से भटहट-बांसस्थान फोरलेन के शुरू होने से आयुष विश्वविद्यालय और आसपास के क्षेत्रों तक आवागमन तेज, सुरक्षित और सुगम होगा। साथ ही पर्यटन और ग्रामीण विकास से जुड़ी नई परियोजनाएं क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति देंगी।

