क़तर के पूर्व अमीर शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा का 74 साल की उम्र में निधन

शेख हमद बिन खलीफा अल थानी को आधुनिक कतर का निर्माता माना जाता है.

क़तर के पूर्व अमीर शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी का रविवार सुबह 74 साल की उम्र में निधन हो गया. इसकी जानकारी क़तर सरकार ने दी है.

शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी 1995 से 2013 तक क़तर के अमीर रहे.

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी को आधुनिक क़तर बनाने वाले प्रमुख लोगों में से एक माना जाता है. उनके शासन के दौरान देश ने तेज़ आर्थिक विकास देखा.

उनके शासन के दौरान उन्हीं के आदेश पर 1996 में अल जज़ीरा इंटरनेशनल नेटवर्क की शुरुआत हुई.

साल 2013 में उन्होंने सत्ता अपने बेटे शेख़ तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी, जो वर्तमान में क़तर के अमीर हैं.

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का जन्म 1 जनवरी 1952 को कतर की राजधानी दोहा में हुआ था. शेख  के शानदार 18 साल के शासनकाल में ही कतर प्राकृतिक गैस के विशाल भंडारों की बदौलत दुनिया के सबसे अमीर और प्रभावशाली देशों में शुमार हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button