
नीट यूजी 2026 री एग्ज़ाम के रिजल्ट जारी
नीट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 16 जुलाई 2026 को नीट यूजी री-एग्जाम 2026 रिजल्ट जारी किया. स्टूडेंट्स एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री एग्ज़ाम के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से इस परीक्षा में टॉप किया है.
पीटीआई से बात करते हुए आर्यन गुप्ता ने कहा, “मैंने पहली रैंक हासिल की है. मैंने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं. मैंने बहुत मेहनत की है, मुझे नींद नहीं आती थी. मुझे लगता है कि मैं जितना कर सकता था मैंने उतना किया. मुझे यह सपने जैसा लग रहा है. हर कोई बहुत खुश है. मेरा परिवार और मेरे टीचर सभी खुश हैं.”
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नीट यूजी 2026 में इस बार 11.21 लाख बच्चों ने सफलता हासिल की है. सफलता हासिल करने वाले स्टूडेंट्स में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं है.
वहीं 19 स्टूडेंट्स ने 720 में से 700 से अधिक अंक हासिल किए हैं.
इससे पहले नीट यूजी 2026 की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद यह परीक्षा दोबारा कराई गई थी.

