बांग्लादेश ने तीस्ता प्रोजेक्ट के लिए चीन को चुना, भारत के लिए क्या है इसका महत्व

यह प्रोजेक्ट रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भारत के 'सिलीगुड़ी कॉरिडोर' (Chicken's Neck) के बेहद करीब है। भारत ने पहले इस प्रोजेक्ट में सहायता की पेशकश की थी, लेकिन बांग्लादेश ने चीन को चुना।

बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तीस्ता नदी प्रोजेक्ट में भारत के इन्वेस्टमेंट ऑफर को ना कर इसे चीन को सौंप दिया है। चीन लगभग 9 हजार करोड़ रुपए के तीस्ता रिवर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (TRMP) में ₹7 हजार करोड़ सॉफ्ट लोन के रूप में देगा।

22 से 26 जून 2026 तक बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान चीन में थे। इसी दौरान बांग्लादेश ने अपने मोंगला पोर्ट का प्रोजेक्ट भारत से छीनकर चीन को दे दिया। यानी हमारे तट से महज 80 किमी दूर मोंगला पोर्ट पर चीन बैठेगा।

सुरक्षा विशेषज्ञों की चिंता है कि सैकड़ों चीनी इंजीनियरों और तकनीशियनों की भारत की पूर्वोत्तर की संवेदनशील सीमा पर लंबे समय तक मौजूदगी भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी। भारत के पूर्वी मोर्चे पर चीन अपनी पैठ को और बढ़ाने में जुट सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button