
मोबाइल रिचार्ज प्लान हो सकते हैं सस्ते, TRAI का नया प्रस्ताव
दूरसंचार नियामक TRAI ने एक नया प्रस्ताव दिया है जिसके तहत मोबाइल ग्राहकों को बिना डेटा वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान मिल सकेंगे।
देश में बिना डेटा वाले नए सस्ते मोबाइल रिचार्ज प्लान्स लाए जा सकते हैं। ये प्लान, मोबाइल डेटा वाले प्लान्स से 50 से 70 फीसदी तक सस्ते होंगे। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्राई ने ‘दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026’ का नया ड्राफ्ट जारी किया है।
- ट्राई ने इस पर सभी पक्षों से सुझाव मांगे हैं, जिसके बाद ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। ड्राफ्ट फाइनल होता है तो बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान्स अलग-अलग वैलिडिटी के साथ आ सकते हैं। अनुमान है कि अगर कोई रिचार्ज डेटा के साथ 300 रुपये का है तो वह सिर्फ कॉलिंंग और SMS सुविधाओं के साथ 150 रुपये का मिल सकता है।
TRAI ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026 का मसौदा जारी करते हुए सभी संबंधित पक्षों से इसके लिए सजेशन मांगे हैं। सभी सुझावों पर विचार के बाद एंड में नए नियम जारी किए जाएंगे। नियामक का कहना है कि जिन यूजर्स को इंटरनेट की जरूरत नहीं है, उन्हें डेटा के लिए एक्स्ट्रा पे करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

