CJP के संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी

ये FIR पार्लियामेंट स्ट्रीट, कनॉट प्लेस, और बाराखंभा रोड थानों में दर्ज की गई हैं। झड़प के दौरान 170 से अधिक पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में 10 FIR दर्ज की हैं। इनमें संसद मार्ग थाने में 4, कनॉट प्लेस में 3 और मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एक-एक FIR दर्ज हुई है। प्रदर्शनकारियों पर RAF जवानों पर जानलेवा हमला, पथराव, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं।

ये FIR पार्लियामेंट स्ट्रीट, कनॉट प्लेस, और बाराखंभा रोड थानों में दर्ज की गई हैं । इनमें दंगा करने, सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर हमले, बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराएं शामिल हैं। झड़प के दौरान 170 से अधिक पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) और सोशल मीडिया पोस्ट्स की मदद से उपद्रवियों की पहचान कर रही है । इस घटना के बाद भी प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं और CJP नेतृत्व ने सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आने को कहा है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button