
20 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीक़े से संसद तक मार्च निकालेंगे सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक ने कहा, "मैं बाहर से भले ही कमजोर हूं लेकिन अंदर से बहुत मजबूत हूं.
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनशन के 20वें दिन लोगों को संबोधित किया है.
सोनम वांगचुक ने कहा, “मैं बाहर से भले ही कमजोर हूं लेकिन अंदर से बहुत मजबूत हूं. मुझे उम्मीद है आप लोग भी अंदर बाहर दोनों तरफ से बहुत मज़बूत होंगे. हमें यह मजबूती 20 जुलाई तक चाहिए. जब बहुत शांतिपूर्ण तरीक़े से संसद तक मार्च निकालेंगे.”
उन्होंने कहा, “मैं किसी भी तरह 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूंगा. अगर आप लोग नहीं आए और 20 जुलाई सफल नहीं रही तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा.”
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा दिया गया यह बयान उनके आमरण अनशन से जुड़ा है. जंतर-मंतर पर अनशन के 20वें दिन, केंद्र सरकार से शिक्षा प्रणाली में सुधार और लद्दाख के लिए राज्य के दर्जे की माँग करते हुए उन्होंने यह बात कही थी. उन्होंने समर्थकों से 20 जुलाई को संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की अपील की है.

