
कॉमनवेल्थ में भारत को पहली बार बॉक्सिंग में 5 गोल्ड:प्रीति, जैस्मिन, साक्षी, प्रिया और अरुंधति चैंपियन बनीं
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार एक ही गेम्स में 5 बॉक्सिंग गोल्ड जीत लिए। शनिवार को प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी चैंपियन बनीं।
पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने भी गोल्ड जीता। मेडल टैली में भारत 11 गोल्ड, 15 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज सहित कुल 34 मेडल हो गए और टीम चौथे स्थान में पहुंच गई है।
प्रीति पवार: महिला 54 किलोग्राम भारवर्ग में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को 5-0 से हराया।
जैस्मिन लंबोरिया: महिला 57 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तरी आयरलैंड की मिशेला वॉल्श को मात दी।
साक्षी चौधरी: महिला 51 किलोग्राम भारवर्ग में इंग्लैंड की बॉक्सर को पराजित किया।
प्रिया घंघास: महिला 60 किलोग्राम भारवर्ग में कनाडा की मेरी-बथूल को 4-1 से शिकस्त दी।
अरुंधति चौधरी: महिला 70 किलोग्राम भारवर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण अपने नाम किया।

