29 साल बाद गोरखपुर को पूनम सिंह के रूप में मिली महिला उपसभापति

पूनम सिंह को गोरखपुर नगर निगम की नई उपसभापति चुना गया है। वे राप्तीनगर वार्ड की पार्षद हैं और सर्वसम्मति से इस पद पर निर्वाचित हुई हैं।

पूनम सिंह नगर निगम की नई उपसभापति बनीं हैं। गुरुवार को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में राप्तीनगर वार्ड की पार्षद पूनम सिंह को सर्वसम्मति से नया उपसभापति चुना गया। हाल ही में तत्कालीन उपसभापति के पद रिक्त होने के बाद इस पद के लिए चुनाव कराया गया था। महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने पूनम सिंह के नाम का समर्थन किया, जिसके बाद उन्हें उपसभापति निर्वाचित घोषित किया गया।

उपसभापति चुने जाने के बाद पूनम सिंह ने कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर हित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समन्वय के साथ काम करने की बात कही।

पूनम सिंह नगर निगम गोरखपुर के इतिहास में उपसभापति बनने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले वर्ष 1997 में अमिता शर्मा इस पद पर निर्वाचित हुई थीं। करीब तीन दशक बाद किसी महिला को नगर निगम के इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button