बिहार में सरकारी काम की रील बनाओ, 10 हजार से 1 लाख तक पाओ

बिहार सरकार ने अपनी योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार के लिए सोशल मीडिया नीति में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत कंटेंट क्रिएटर्स को वीडियो पर व्यूज के आधार पर 10 हजार से 1 लाख रुपये तक का भुगतान किया जाएगा।

बिहार सरकार ने कंटेट क्रिएटर को कमाई के लिए बढ़िया मौका दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बिहार सोशल मीडिया नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई है।

इसके अनुसार, राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स को व्यूज के आधार पर भुगतान मिलेगा। ये राशि 10 हजार से 1 लाख तक होगी।

इसके तहत सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर वीडियो बनाने वाले पात्र/एम्पैनल्ड सोशल मीडिया क्रिएटर्स को वीडियो के परफॉर्मेंस के आधार पर एडिशनल पे भी किया जाएगा।

ये पैसा वीडियो के 30 दिनों के परफॉर्मेंस के बाद व्यूज के आधार पर दिया जाएगा।

एक वीडियो पर अधिकतम ₹1 लाख रूपए टतकदियए जाएंगे।

इसका मतलब है कि10 लाख व्यूज तक पहुंचने वाले पात्र वीडियो पर अधिकतम ₹1 लाख मिल सकते हैं।

ये पैसा हर वायरल वीडियो को ऑटोमैटिक मिलने वाला पेमेंट नहीं है। इसमें पात्रता, कंटेंट, प्लेटफॉर्म और व्यूज का वैरिफिकेशन जैसी शर्तें लागू होंगी।

इन नियमों में रजिस्टर्ड सोशल मीडिया हैंडल, पेज और चैनलों के फॉलोअर्स की समय-समय पर जांच का भी प्रावधान होगा।

इस पहल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी को डिजिटल माध्यम से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।

इसकी पात्रता और भुगतान नियमों का नोटिफिकेशन बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जल्द ही जारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button