
PM मोदी की अपील का असर: सोने की कीमत में आयी गिरावट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील के बाद घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में दबाव देखा गया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील के बाद घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में दबाव देखा गया है, जिससे शुरुआती दो दिनों में सोना करीब ₹4,600 और चांदी करीब ₹8,800 तक सस्ती हुई है।
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि यदि बहुत आवश्यक न हो, तो अगले एक साल तक सोने की खरीदारी से बचें। भारत अपनी सोने की जरूरत का अधिकांश हिस्सा आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर असर पड़ता है
वैश्विक अनिश्चितताओं और पश्चिम एशिया के तनाव के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया गया है।

