हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के शामली जिले से सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान को गोलियों से भून दिया गया। उन्हें पांच गोली मारकर हत्या की गई।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 26 अगस्त 2026 की शाम को प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बलियान पर कथित तौर पर 18 गोलियां चलाईं। बताया जाता है कि एक गोली उनके सिर में लगी।

पुलिस गंभीर रूप से घायल गायक को तुरंत पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

अंकित की मां बेटे का सिर अपने गोद में लेकर बैठ गईं। उन्होंने मांग की कि हत्यारोपियों का एनकाउंटर किया जाए। एसपी एनपी सिंह व एएसपी सुमित शुक्ला ने पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को समझाया। देर रात करीब 12 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने जाम खोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button