30 साल पुरानी मित्रता निभाने गोरखपुर के माथाबारी गांव पहुंचे वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह

एयरचीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 27 अगस्त, 2026 को गोरखपुर के मथाबारी गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय युवाओं से बातचीत की और ग्रामीण लड़कियों के लिए एक डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

*एयरचीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने अपने 30 साल पुराने घनिष्ठ मित्र, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष संजय सिंह श्रीनेत के बुलावे पर गोरखपुर के मथाबारी गांव का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने सरस्वती गुरुकुल के छात्रों से संवाद कर उन्हें जीवन के उद्देश्य, संस्कार और राष्ट्रसेवा का महत्व समझाया। उन्होंने स्थानीय युवाओं से बातचीत की और ग्रामीण लड़कियों के लिए एक डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

कहा जाता है कि एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय सिंह श्रीनेत की मित्रता प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। दोनो की मित्रता ने बच्चों के सामने एक अलग तस्वीर भी रखी, करियर की राहें अलग हो सकती हैं, पद और जिम्मेदारियां बदल सकती हैं, लेकिन उद्देश्य, संस्कार और अच्छे संबंध जीवनभर साथ चल सकते हैं।माथाबारी में दोनों दोस्तों की मौजूदगी ने बच्चों के सामने एक अलग तस्वीर भी रखी,करियर की राहें अलग हो सकती हैं, पद और जिम्मेदारियां बदल सकती हैं, लेकिन उद्देश्य, संस्कार और अच्छे संबंध जीवनभर साथ चल सकते हैं

छात्रों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक एक विशेष नाटक प्रस्तुत किया और वायु सेना प्रमुख मार्शल के साथ बातचीत की, जिन्होंने उन्हें अच्छे इंसान बनने और अनुशासन बनाए रखने को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button