विदेश जाने के लिए बोर्डिंग पास पर स्टैम्प की जरूरत नहीं
भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए 1 सितंबर 2026 से इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने का नियम खत्म कर दिया गया है। अब प्रोसेस डिजिटल हो गई है।
1 सितंबर 2026 से ब्यूरो ऑफ़ इमीग्रेशन ने भारत के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इमीग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टैंप (मोहर) लगाने की अनिवार्यता को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।
अब यात्री इमीग्रेशन क्लीयरेंस के लिए अपने स्मार्टफोन पर डिजिटल या ई-बोर्डिंग पास दिखा सकते हैं। यदी कोई यात्री फिजिकल या प्रिंटेड बोर्डिंग पास रखता है, तो भी वह मान्य होगा, लेकिन उस पर इमीग्रेशन अधिकारी द्वारा कोई स्टैंप नहीं लगाया जाएगा।
इस नए नियम से एयरपोर्ट पर कागजी कार्रवाई कम होगी, समय बचेगा और यात्रियों को स्टैंप साफ न होने जैसी परेशानियों से राहत मिलेगी।

