पंजाब SIR से राघव चड्ढा का नाम गायब

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 'शिफ्टेड' मार्क होने पर विवाद खड़ा हो गया है।

पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब है। चड्ढा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार देते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है।

राघ‌व ने कहा कि मैं पंजाब से मौजूदा राज्यसभा सांसद हूं, मेरी वोटर आईडी मोहाली, पंजाब में रजिस्टर्ड है। फिर भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मेरे नाम को “शिफ्टेड” के तौर पर दिखाया गया है। यह सिर्फ क्लैरिकल भूल नहीं लगती। यह राजनीतिक प्रतिशोध का स्पष्ट मामला है।

पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी और आम आदमी पार्टी ने जवाब दिया है और कहा है कि एसआईआर का काम चुनाव आयोग द्वारा किया जाता है और इसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। राघव चड्ढा के नाम के आगे- Permanently Shifted यानी स्थायी रूप से स्थानांतरित लिखा है है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button