
पीएम मोदी भी अपनी डिग्री दिखाए: अभिजीत दिपके
सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शैक्षणिक डिग्री सार्वजनिक करने की खुली चुनौती दी है।
एक्टिविस्ट और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शैक्षणिक डिग्री सार्वजनिक करने की खुली चुनौती दी है।यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पोस्ट्स में अभिजीत दिपके की अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी (Boston University) की डिग्री की प्रामाणिकता और उनकी स्कॉलरशिप पर सवाल उठाए गए।
दिपके ने कहा कि वह अपनी बोस्टन यूनिवर्सिटी की डिग्री, एजुकेशन लोन के कागजात और स्कॉलरशिप लेटर मीडिया और जनता के सामने दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, बशर्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी डिग्री सार्वजनिक करें।
उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “लोग मेरी डिग्री देखने के लिए सचमुच बेसब्र हो रहे हैं। मुझे हैरानी होती है कि वे प्रधानमंत्री की डिग्री देखे बिना 12 साल से कैसे काम चलाते रहे?” उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, “आइए हम दोनों अपनी-अपनी डिग्री मीडिया को दिखाएं और इस पूरे मामले को हमेशा के लिए खत्म करें।”

