इसरो लॉन्च करेगा अब तक का ‘सबसे भारी सैटलाइट’

इसरो आज भारतीय नौसेना के लिए सबसे उन्नत संचार उपग्रह जीसैट-7आर (सीएमएस-03) लॉन्च करने जा रहा है। यह 4,400 किलोग्राम का सबसे भारी सैटेलाइट है, जिसे श्रीहरिकोटा से एलवीएम3-एम5 रॉकेट द्वारा शाम 5:26 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा

इसरो एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। आज यानी रविवार को इसरो भारतीय नौसेना की जीसैट-7आर (सीएमएस-03) कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है। यह भारतीय नौसेना की अब तक की सबसे एडवांस सैटेलाइट होगी।
यह उपग्रह LVM3-M5 रॉकेट पर उड़ान भरे, जिसे बाहुबली का नाम दिया गया है। इसरो आज श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इस सैटेलाइट को लॉन्च करेगा।
जीसैट-7आर (सीएमएस-03) भारत की अब तक की सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट होगी, जिसका कुल वजन 4,400 किलोग्राम बताया गया है। एडवांस तकनीकी से लेस यह सैटेलाइट पूरे हिंद महासागर में दूरसंचार सुविधा मुहैया करवाने में मदद करेगी।
इससे हिंद महासागर में नौसेना की कनेक्टिविटी में इजाफा होगा। खासकर जहाजों और पनडुब्बियों के संचालन के दौरान बिना किसी अड़चन के संपर्क स्थापित किया जा सकेगा।
यह सैटेलाइट आज शाम 5:26 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च होगी। इस लॉन्चिंग को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा इसरो यूट्यूब और एक्स जैसे अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button