गोरखपुर में ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जले

गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में कुशीनगर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह ट्रक और डंपर की जोरदार टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए, जबकि ट्रक चालक और खलासी झुलसकर बच निकले। आग इतनी भयानक थी कि दमकलकर्मी तुरंत पास नहीं जा सके। पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। हादसे से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जले शवों के अवशेष बटोरकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, डीएनए जांच के बाद दोनों शवों की औपचारिक पहचान की जाएगी।

आयाम स्वरूप, गोरखपुर

गोरखपुर में गुरुवार सुबह कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर ट्रक और डंपर की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। आग इतनी भयावह थी कि दोनों के केवल कंकाल ही बचे। वहीं ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

हादसा रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अजवनिया गांव के पास हुआ। आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। आग की तपिश इतनी तेज थी कि दमकलकर्मी भी तुरंत वाहन के पास

मक्का से लदा ट्रक हादसा होने के बाद पूरी तरह से जल गया
कुछ तस्वीरें: 

हाईवे पर लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम

हादसे के बाद कुशीनगर-लखनऊ हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घायल ट्रक चालक और खलासी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रांग साइड से आए डंपर से हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार, मक्का लदा ट्रक कुशीनगर से लखनऊ की ओर जा रहा था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक डंपर रांग साइड से हाईवे पर आ गया। डंपर में डस्ट लदी हुई थी।

अजवनिया गांव के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने डंपर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

डंपर में फंस गए चालक और क्लीनर

हादसे के दौरान डंपर चालक सत्येंद्र और क्लीनर शिवा वाहन के अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोग उन्हें बचाने की कोशिश कर पाते, इससे पहले आग पूरी तरह फैल गई और दोनों जिंदा जल गए।

डंपर चालक की पहचान बस्ती जिले के धमोरा गांव निवासी सत्येंद्र पुत्र रामकोमल के रूप में हुई है, जबकि क्लीनर शिवा फतेहपुर का रहने वाला बताया गया है।

ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान

भीषण टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने के दौरान ट्रक चालक और खलासी भी झुलस गए, लेकिन उन्होंने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।

आग बुझने के बाद डंपर में मिले कंकाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जब आग बुझने के बाद पुलिस टीम डंपर के पास पहुंची तो अंदर केवल कंकाल ही मिले। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, डीएनए जांच के बाद दोनों शवों की औपचारिक पहचान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button