
तेजस्वी यादव अभी ‘बच्चा’ है : तेज प्रताप
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के अंतिम दिन, तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को 'बच्चा' बताया और चुनाव के बाद झुनझुना पकड़ाने की बात कही। महुआ में तेजस्वी के प्रचार पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से पहले मंगलवार, 4 नवंबर को प्रचार का आखिरी दिन है।
इस बीच, राघोपुर से महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने एक दिलचस्प बयान दिया. जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव को ‘बच्चा’ बताया.
तेज प्रताप यादव ने कहा, “अभी वो (तेजस्वी यादव) बच्चा है. चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे.”
उन्होंने कहा, “वो हमारे क्षेत्र में गए तो हम भी उनके क्षेत्र में चले गए. फिर जाएंगे राघोपुर,रविवार को महुआ में आयोजित जनसभा में तेजस्वी यादव ने कहा था कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है, इसलिए पार्टी के चुनाव चिह्न पर मतदान कीजिए.
इसके जवाब में तेज प्रताप ने सोमवार को राघोपुर में रैली की और अपने उम्मीदवार प्रेम कुमार के लिए वोट मांगा. महुआ से तेज प्रताप यादव चुनावी मैदान में हैं.

