फिलीपींस में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

दक्षिणी फिलीपींस में सुबह 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। तटीय क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। मिंडानाओ क्षेत्र में एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने की आशंका है। भूकंप के केंद्र से 300 किमी के दायरे में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है।

भूकंप विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, दक्षिणी फिलीपींस में शुक्रवार सुबह सुबह 7.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के साथ ही सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। आसपास के तटीय इलाकों के लोगों से ऊँचे स्थानों पर जाने को कहा गया है।
अधिकारियों के मुताबिक़, फिलीपींस के तटीय इलाक़ों में तीन मीटर (10 फ़ीट) ऊंची सुनामी की लहरें आने की आशंका है.
इस बीच भूकंप के केंद्र मिंडानाओ क्षेत्र से 300 किलोमीटर दूर इंडोनेशिया में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. यह चेतावनी इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और पापुआ क्षेत्र के लिए जारी की गई है.
भूकंप के कारण किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। फिवोल्क्स एजेंसी ने मिंडानाओ क्षेत्र के दावाओ ओरिएंटल के मनाय शहर के तटवर्ती जलक्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद के झटकों की भी चेतावनी जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button